चंदा जुटाकर लौट रहा था ये शख्‍स, पुलिसवालों का भेष धर छीन लिए 15 हजार

चंदा जुटाकर लौट रहा था ये शख्‍स, पुलिसवालों का भेष धर छीन लिए 15 हजार  


संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में फर्जी पुलिस कर्मी बन दो उचक्कों ने एक मौलाना से 15 हजार रुपए छीन लिया। वह मस्जिद से चंदा लेकर लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होने से गड्ढे में गिर गई। इससे मौलाना का पैर टूट गया। 


मदरसा हिदायत उलूम के नाजिम मौलाना शमशुज्जोहा व मौलाना मतीउल हक गांव की मस्जिद में चंदा लेने गए थे। चंदा लेकर मस्जिद से अपनी बाइक से मदरसे पर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर दो लोग पहले से खड़े थे। मौलाना ने बताया उन लोगों को रोक कर पूछा कहां से आ रहे हो। हम लोग पुलिस वाले हैं। गाड़ी का कागज चेक कराओ। मौलाना का आरोप है कि गाड़ी का कागज चेक कराने के बहाने बैग में रखा पैसा ले लिया। साथ ही थाने ले जाने लगा। छिनैती करने वाला एक युवक उनकी गाड़ी पर बैठ गया। मदरसे का मोड़ आने पर उन लोगों ने बाइक मदरसे की तरफ मोड़ दिया। इस पर युवक बाइक से कूद कर भागने लगा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। मौलाना मतीउलहक का पैर टूट गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।


एम्बुलेंस यूनियन संघ के सदस्य समस्याओं को लेकर महीनों से आंदोलनरत हैं। इससे पूर्व एम्बुलेंस चालक संघ ने डीएम व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर गुरुवार से आन्दोलन की चेतावनी दी थी। जिले में कार्यरत एम्बुलेंस चालकों ने छह बिन्दुओं पर अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष जमीर खान का कहना है कि एम्बुलेन्स चालकों को दिन-रात काम करने के वावजूद समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे एम्बुलेन्स चालकों का भुखमरी के कगार पर है। हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। इसके चलते अब हम लोग आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। 


उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही पूरे जिले की अपातकालीन सेवी भी ठप कर दी जाएगी। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पूर्व में इसकी लिखित सूचना शासन-प्रशासन को दे दी गई है।


संघ के महामंत्री बाल गोविन्द मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी सेवा प्रदाता संघ व श्रम आयुक्त की मौजूदगी में हुए समझौते को सेवा प्रदाता कंपनी नहीं मान रही है। यही नहीं चालकों का ठेके प्रथा समाप्त होना चाहिए। आए दिन कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कर्मचारियों के भविष्य निधि में घोटला हुआ है। इसका समाधान होना चाहिए। एम्बुलेस चालकों की मांगे जब तक पूरी नहीं होती तब तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव, जालन्धर चौधरी, विकास चौधरी, हरेन्द्र पाण्डेय, अवधेश तिवारी, पन्नालाल यादव, संजय कन्नौजिया, राहुल कुमार, रीता यादव, सुमन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।